economic-growth-rate-result-fm

नई दिल्ली, 31 अगस्त । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही की आर्थिक वृद्धि दर केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के सकारात्मक परिणाम को दर्शाती है।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 फीसदी रही। पहली तिमाही में देश की यह आर्थिक वृद्धि दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के 7 फीसदी के अनुमान से कहीं अधिक है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में लिखा, ‘‘इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय भारत के लोगों और उनकी मेहनत को जाता है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार के सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के परिणाम सामने आ रहे हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी नागरिकों के लिए आर्थिक अवसरों का और विस्तार करने को प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मौजूदा मूल्य पर जीडीपी में 10.3 फीसदइी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 8.2 फीसदी की दर से बढ़ा। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी की अनुमानित वृद्धि दर 7.8 फीसदी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights