सहारनपुर। थानां रामपुर मनिहारान पर 28 मार्च को एक शिकायतकर्ता आस मौहम्मद पुत्र नफीस निवासी मौहल्ला सराय कस्बा द्वारा फ्राडस्टर द्वारा झांसा देकर उसकी धनराशि ठगी कर लेने के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता आनलाइन साइबर पोर्टल पर साइबर फ्राड शिकायत दर्ज करायी थी । जिस पर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण मे थानां रामपुर मनिहारान प्रभारी उम्मेद कुमार के कुशल नेतृत्व में साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा उक्त साइबर शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित उपरोक्त की साइबर फ्रॉड मे ठगी गयी कुल धनराशि को सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड कराया गया था । इसी क्रम में उपरोक्त साइबर शिकायत में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पीडित उपरोक्त की साइबर फ्राड के माध्यम से ठगी गयी 40 हजार रूपये की शतप्रतिशत धनराशि को पीडित के खाते में वापस कराया । पीडित द्वारा धनराशि खाते में वापस पाकर साइबर हैल्प डैस्क थाना रामपुर मनिहारान का आभार प्रकट किया ।
धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम
उ0नि0 पुष्पेन्द्र सिंह थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
म0उ0नि0 नेहा थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
कम्पयूटर आपरेटर कपिल देव थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
है0का0 दीपक थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
म0का0 आकांक्षा सिंह थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
म0का0 कविता सिंह थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर
