कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले व समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कायस्थ समाज के वृद्धजनों व वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके तीन दंपतियों को शॉल पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने कहा कि हमारे ट्रस्ट द्वारा आज रक्तदान शिविर लगाया गया था जिसमें 40 यूनिट रक्तदान किया गया है हम बिना भेदभाव के जिसे भी रक्त की आवश्यकता होती है उसके लिए रक्त दिलाने का कार्य करते हैं।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ जज उच्च न्यायालय सुधीर कुमार सक्सेना ने की व संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली चौहान, रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, चुनाव आयोग के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद यामीन रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना ने व्यक्त किया।
