कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को कुछ दिन पहले एक अधिकारी को उसके कर्तव्य पालन में बाधा डालने के आरोप में, मंगलवार को सुबह फिरोजपुर जिले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में जीरा के समर्थक थाने में एकत्र हो गए और आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जीरा कांग्रेस की जिला इकाई के प्रमुख हैं। उनको एक खंड विकास पंचायत अधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें जीरा और उनके समर्थकों पर कुछ दिनों पहले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खंड विकास पंचायत अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने का आरोप लगाया गया था।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जीरा की गिरफ्तारी के लिए आप सरकार की आलोचना की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में वडिंग ने कहा कि कथित तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights