प्रमुख सचिव नगर विकास ने किया नगर निगम विकास कार्यों का निरीक्षण

-हाउस टैक्स वसूली की रिपोर्ट देख विभाग पर भड़के सिटी तथा वसुंधरा के ज़ोनल प्रभारियों को किया अलर्ट-ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड साहित निगम के कई प्रोजेक्ट की प्रगति पर नगर आयुक्त ने दी प्रेजेंटेशन

गाजियाबाद, 6 मार्च (हि.स.)। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बुधवार को गाजियाबाद नगर निगम के चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इंदिरापुरम स्थित टीएसटीपी की प्रगति को भी देखा गया। होली के बाद ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड प्रोजेक्ट का शुभारंभ हो सकता है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित मौके पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की रफ्तार बढ़ाने तथा अंतिम चरण के शेष कार्यों को भी पूरा करने निर्देश दिए गए।

प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा मौके पर टीएसटीपी प्लांट का जायजा लिया गया एवं लैब में शोधित हो रहे जल की जांच के लिए भी निरीक्षण किया। गुणवत्ता पूर्वक जल शोधन की प्रक्रिया पूर्ण हो टीम को निर्देश दिए गए, इसके अलावा कंट्रोल रूम पहुंचकर टीएसटीपी के प्रक्रिया को भी देखा गया।

प्रमुख सचिव नगर विकास ने गाजियाबाद की हाउस टैक्स वसूली की रफ्तार को लेकर सभी जोनल प्रभारी सहित टैक्स विभाग की बैठक की। सिटी तथा वसुंधरा जोन के जोनल प्रभारी को कार्य की रफ्तार बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए, साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव ने लक्ष्य पूर्ति के लिए चल रही प्लानिंग के बारे में भी बताया।

नगर आयुक्त ने बताया कि ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड के साथ-साथ शहर के अन्य प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। जिसके क्रम में सी एम ग्रिड योजना में चल रहे कार्य तथा हिंडन शमशान घाट पर हरित शवदाह गृह हेतु चल रहे कार्यों की प्रगति भी मौके पर जाकर देखी। हिंडन श्मशान घाट पर चल रही कार्यों की प्रशंसा की गई तथा सी एम ग्रिड की योजना के क्रम में मोहन नगर चौराहे पर कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए टीम को कड़े निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा गाजियाबाद को ग्रीन गाजियाबाद बनाने के लिए प्लानिंग बनाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया ।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights