दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान की गतिविधियां शुरू हो गई है। ISRO ने कल अपने अपडेट में बताया कि प्रज्ञान रोवर अब तक चांद पर आठ मीटर की दूरी पूरी कर चुका है। रोवर से जुड़ी सभी गतिविधियों को वेरिफाई किया जा चुका है। आज प्रज्ञान रोवर से संबंधित एक और वीडियो इसरो ने साझा किया जिसमें प्रज्ञान रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर रहस्यों की खोज में ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। इसरो ने लिखा “यहां क्या है नया? इसी की तलाश में प्रज्ञान रोवर ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के आसपास घूम रहा है।”

इसरो ने बताया कि “लैंडिंग के लगभग 60 घंटे बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सब कुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। आगे भी गतिविधियां होती रहेंगी। यहां से हम सबकुछ देख पा रहे हैं। चंद्रमा पर वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण वस्तुएं कहीं से भी टकरा सकती हैं। इसके साथ ही, थर्मल समस्या और कम्यूनिकेशन ब्लैकआउट की समस्या भी है। लैंडर और रोवर में पांच वैज्ञानिक उपक्रम हैं जिन्हें लैंडर मॉड्यूल के भीतर रखा गया है। चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए रोवर की तैनाती चंद्र अभियानों में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights