मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर हुई 2 लाख रूपये की साइबर ठगी का खुलाशा किया है। ठगी गयी पूरी रकम भी वापस करायी । पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले दस्तावेज और उपकरण भी बरामद किये है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाखरनगर निवासी तोसीब पुत्र के साथ हुई 2 लाख रूपये की ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये ठग की पहचान विशाल गोदारा पुत्र सहदेव निवासी पीलीबंगा नियर गुरूद्वारा थाना पीलीबंगा, हनुमानगढ राजस्थान, हाल निवासी गौर अतुल्य ओमीक्रोन -1, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने ठगी के आरोपी विशाल को शहर में एसएसपी आवास के निकट से गिरफ्तार किया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विशाल भोले भाले लोगों को लिंक भेजकर पहले उनका मोबाइल हैक करता था उसके बाद उनके खाते मंे जमा धनराशी को अपने द्वारा फर्जी खुलवाये खातो में ट्रांस्फर कर लेता थे।

साइबर ठगी में इसके कई साथी और है जो इस समय मुजफ्फरनगर जेल में बंद है । विशाल अपने साथी से जेल में मुलाकात करने के लिए ही मुजफ्फरनगर आया था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके पास से पुलिस ने दो लाख रूपये नगद, दो लैपटॉप, 1 आईफोन, 2 अन्य कंपनी के मोबाईल, 20 एटीएम/डेबिट कार्ड, 7 पासबुक, 6 चैकबुक, 4 सीमकार्ड भी बरामद किये है।
ठगी के आरोपी विशाल को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक गोपाल सिंह, आदित्य चौधरी, प्रवीन कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights