शाहपुर ।
शाहपुर पुलिस ने स्कूल जाने वाली छात्राओं व महिलाओं को देखकर कमेंट बाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया हैं । ये सभी बेवजह सड़क पर घूमकर स्कूल जाने वाली छा़त्राओ और महिलाओं को देखकर आपस में कमेंट बाजी कर अपशब्दों का प्रयोग करते थे।

शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसौली के निकट स्थित बाबूजी पैट्रोल पंप के पास स्कूल से आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को देखकर आपस में गाली-गलौच करने वाले चार युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं । ये युवक जान-बूझकर छात्राओं और महिलाओं को देखकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे जिससे छात्राओं और महिलाओं को परेशानी होती थी। पकड़े गये युवकों की पहचान सन्दीप कुमार पुत्र गुरूदीप सिंह,.नीरज पुत्र गुरूदीप, निखिल पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम गंगदासपुर थाना ककरौली जनपद और पंकज पुत्र रामकुमार निवासी शिवदासपुर थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर के रूप में हुई हैं । चारों शाहपुर थाना क्षेत्र से नही हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हेेेै कि चारों युवक थाना क्षेत्र के न होने के बावजूद भी कितना दुस्साहस कर रहे थे।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष मौहित चौधरी ने बताया कि इस तरह का कृत्य कतई बर्दाश्त योग्य नही है। बेवजह सड़क पर घूमकर शन्ति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ शाहपुर पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंनें छात्राओं-महिलाओं के साथ-साथ क्षेत्र की जनता से भी इस तरह घटना करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की हेै।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहित चौधरी के अलावा उप निरीक्षक प्रवीण कुमार शर्मा, उप निरीक्षक यशपाल सिंरोही, महिला कांस्टेबल पुष्पा कुमारी, महिला कांस्टेबल सुनीता, कांस्टेबल रोहताश कुमार, कांस्टेबल शिवम, कांस्टेबल प्रशान्त सिरोही आदि पुलिस टीम शामिल रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights