प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और भाजपा इस दिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं सूरत के एक आर्किटेक्ट इंजीनियर विपुल जेपी वाला ने पीएम मोदी के लिए स्पेशल गिफ्ट तैयार किया है। विपुल जेपी ने 7,200 हीरों से जड़ित पीएम मोदी का चित्र बनाया है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि विपुल इस तस्वीर को पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर उन्हें उपहार के रूप में देना चाहते हैं। गुजरात के सूरत में रहने वाले विपुल जेपी एक आर्किटेक्ट इंजीनियर हैं। विपुल जेपी पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं इसलिए उसने प्रधानमंत्री के लिए हीरों से उनकी तस्वीर बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है तब से उनके चाहने वालों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights