पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगने को लेकर जुर्माना लगने के बाद अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं।अहमदाबाद की अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तलब किया है। दोनों को 7 जून को कोर्ट में पेश होना होगा। इससे पहले कोर्ट ने केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।

याचिकाकर्ता के वकील अमित नायक ने कहा, ‘कोर्ट ने 15 अप्रैल को दोनों आरोपियों (अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह) को कोर्ट में पेश होने को कहा था। आज उसी के सिलसिले में तारीख थी लेकिन समन में ज्यादा स्पष्टता नहीं है, इसलिए न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि दोनों आरोपियों को शिकायत प्रतियों के साथ नए सिरे से समन जारी किया जाए। सुनवाई की अगली तारीख 7 जून है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights