राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल यानि शनिवार 2 सितम्बर को शुरू होगी। भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा सवाईमाधोपुर के रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होगी। त्रिनेत्र गणेश मंदिर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद राजस्थान की दिग्गज भाजपा नेता वसुंधरा राजे पहली परिवर्तन यात्रा की अगुवाई करेगी। यात्रा का शुभारंभ त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना के साथ होगा।

परिवर्तन यात्रा संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि परिवर्तन यात्रा रथ को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान से हरी झंडी दिखाई जाएगी। दशहरा मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा को जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights