मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा हुआ है। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ये नेता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। गठबंधन के संयोजक पर सस्पेंस बरकरार है। गठबंधन का लोगो आज जारी किया जाएगा। इंडिया गठबंधन की बैठक के पहले दिन उद्धव ठाकरे और मल्लिकार्जुन खरगे ने एजेंडा रखा। मीटिंग के पहले दिन संयोजक और इंडिया के चेयरपर्सन के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights