श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) हर बार अपनी लुक्स से लोगों का मन जीत लेती है। इस बार भी वो अपनी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के ट्रेलर लॉन्च पर छा गईं। उन्होंने अपने ग्लैमरस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। वो स्टाइलिश ड्रेस पहनकर सीरीज की कास्ट के साथ इवेंट में एंट्री ली और लाइमलाइट अपने नाम कर लिया। उनके लुक्स के आगे तो 10 साल बड़ी ग्लैमरस एक्ट्रेस राशि खन्ना फीकी पड़ गई।
पलक तिवारी ने पहनी स्टाइलिश ड्रेस
इस इवेंट में पलक तिवारी ने 11 लाख रुपये से भी ज्यादा की ड्रेस पहनकर पलक सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जब उन्होंने इवेंट में एंट्री ली तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। वो काफी खूबसूरत लग रही थी।

पलक तिवारी की ड्रेस की कीमत
पलक तिवारी ने चाइना के लेबल cheney chan के मिडनाइट कलेक्शन की Sapphira ड्रेस पहने नजर आई। जिसमें उन्हें हमेशा की तरह सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट की जोड़ी, सोहेल और विक्टर ने स्टाइल किया। जहां उनकी ड्रेस की कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर $12,500 दी गई है, जो भारतीय रुपयों में करीब 11,91,381 रुपये है। इसे पहनकर पलक ने अपना ग्लैमरस रूप दिखाया।

क्लास और ग्लैम का परफेक्ट बैलेंस
पलक तिवारी ने इस इवेंट में क्लास और ग्लैम का परफेक्ट बैलेंस दिखाया। उनकी नेवी ब्लू साटन मिडी ड्रेस उन्हें बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक दे रही है। पलक ने लुक को स्टाइल करने के मिनिमल जूलरी पेयर की, जो लुक के साथ परफेक्टली ब्लेंड हो गई। इयररिंग्स के साथ वह मलटीपल रिंग्स पहने नजर आईं, जिससे फोकस ड्रेस पर ही रहा। इसके साथ उन्होंने मैचिंग नेवी ब्लू स्ट्रैपी हील्स पहनी। आप भी उनसे टिप्स लेकर खुद को फैशनिस्टा वाइब्स दे सकती हैं। इससे आप किसी भी फंक्शन और इवेंट में बहुत खूबसूरत लग सकती है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकती है।
