Latest Post

हरिद्वार: करौली शंकर महाराज ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद, अखाड़े के अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव कैबिनेट में लाएंगे : धन सिंह रावत हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, 13 मैचों की जीत का सिलसिला टूटा जनगणना की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीएम का सख्त रुख, अब हर विभाग को दिखानी होगी सक्रियता जनगणना की रफ्तार बढ़ाने के लिए डीएम का सख्त रुख, अब हर विभाग को दिखानी होगी सक्रियता स्व-गणना में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी के निर्देश, विभागाध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी, जनपद की गिरती रैंकिंग सुधारने पर जोर मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। जनपद में स्व-गणना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप बनाए रखने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब प्रत्येक विभाग को अपने कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने के साथ अभियान की प्रगति पर भी नजर रखनी होगी। जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अब तक किए गए प्रयासों और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सरकारी मशीनरी की सक्रियता केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) द्वारा अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने अन्य विभागों को भी इसी कार्यशैली को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं इस अभियान में भागीदारी करेंगे, तभी आम जनता को भी इसके प्रति जागरूक और प्रेरित किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पहले स्वयं अपनी स्व-गणना पूरी करें और इसके बाद अधीनस्थ कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को भी इस प्रक्रिया से जोड़ें। साथ ही विभागीय स्तर पर नियमित फीडबैक लेकर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी कर्मचारी इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे। समीक्षा के दौरान उन विभागों और अधिकारियों के प्रयासों पर भी जानकारी ली गई, जिनका योगदान अपेक्षाकृत कम है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिम्मेदारी से बचने या उदासीनता दिखाने का रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर में स्व-गणना अभियान को अधिकतम सफलता दिलाना और जनपद की रैंकिंग में सुधार करना है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभागीय अधिकारी इन निर्देशों को कितनी गंभीरता से अमल में लाते हैं और जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान को कितनी मजबूती से आगे बढ़ाते हैं।

सितम्बर में प्रदेश भर से पंजीकृत हुयी 3600 करोड़ की नई रियल एस्टेट परियोजनाएं

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (उ प्र रेरा) में सितम्बर माह में प्रदेश भर से सर्वाधिक 36 नई रियल एस्टेट परियोजनाएं पंजीकृत की गई हैं। एक माह में…

74 वर्ष की हुयी हेमा मालिनी

मंबई । बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी आज 74 वर्ष की हो गयी। 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के आमानकुंडी में जन्मीं हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती फिल्म…

अखिलेश सोमवार को हरिद्वार में विसर्जित करेंगे मुलायम की अस्थिया

सैंफई । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके पुत्र अखिलेश यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के…

टोलकर्मी के बूते हो रही थी लाखो की शराब की तस्करी

– टोल प्लाजा पर तैनात कर्मी 1000 रुपये लेकर साइड से निकलवाता था गाड़ी सहारनपुर। चंडीगढ़ हरियाणा से लगातार आ रही उत्तर प्रदेश उत्तराखंड में सप्लाई की जा रही शराब…

टेक्निकल टीम के आगे टूटा पुलकित, एसआईटी के सामने उगली हत्या की रात की सारी सच्चाई

देहरादून। ‘झगड़े में अंकिता ने पुलकित का मोबाइल फेंक दिया था। इसके बाद उसने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया।’ पुलकित की यह कहानी पुलिस के टेक्निकल एक्सपर्ट के…

हवन के बिना अधूरी है अष्टमी-नवमी की पूजा, जानिए विधि और सामग्री

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के इस पावन पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि का ये महापर्व देश भर में काफी धूम-धाम…

Verified by MonsterInsights