उद्योगपति गौतम अदाणी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य के महत्वाकांक्षी आर्थिक विकास लक्ष्यों के लिए समर्थन व्यक्त किया। अदाणी समूह के चेयरमैन ने बृहस्पतिवार को हुई इस बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी और उत्तर प्रदेश को बड़ा आर्थिक केंद्र बनाने के मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण की सराहना की। अदाणी ने आदित्यनाथ द्वारा प्रस्तुत उस एक खाके का उल्लेख किया जिसके तहत उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 2030 तक 1000 अरब अमेरिकी डॉलर और 2047 तक 6000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अदाणी ने लिखा, ” कुछ दृष्टिकोण राष्ट्रों को नया आकार देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकसित उत्तर प्रदेश का खाका प्रस्तुत करते हुए सुनना अविस्मरणीय क्षण था। 2030 तक 1000 अरब डॉलर और 2047 तक 6000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था.. यह इस बात की घोषणा है कि उत्तर प्रदेश क्या बनने में सक्षम है।” उन्होंने कहा, ” अदाणी समूह बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के जरिये उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के सफर में योगदान देने पर गर्व महसूस करता है। हम इस भविष्य के निर्माण में सहयोग करने के लिए मौजूद हैं।” इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन में अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी, बेटे करण अदाणी और बहू परिधि अदाणी के साथ हनुमान जयंती के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।
झारखंड के पलामू जिले में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस वारदात ने लोगों को झकझोर कर…
CM Yogi से मिले Gautam Adani, डेढ़ घंटे चली बातचीत, राज्य में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा
उद्योगपति गौतम अदाणी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और राज्य के महत्वाकांक्षी आर्थिक विकास लक्ष्यों के लिए समर्थन व्यक्त किया। अदाणी समूह के…
(संशोधित ) ईरान ने इजराइल के तेल अवीव और एलात पर मिसाइलों की बौछार की
संपादकगण- क्रमांक संख्या 03HINT2 से जारी समाचार को रद्द कर इसका प्रयोग करें। शीर्षक में सुधार किया गया है।-सं. तेल अवीव/तेहरान, 03 अप्रैल । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स…
नेपाल : प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
काठमांडू, 03 अप्रैल । प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संघीय संसद सचिवालय ने सुबह 11:00…
मां विंध्यवासिनी मंदिर में घटाभिषेक शुरू, दो घंटे तक चलेगी विशेष धुलाई व्यवस्था
मीरजापुर, 03 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में शुक्रवार को परंपरागत विधि-विधान के साथ घटाभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सुबह ठीक 10…
बंगाल बंधक विवाद मामले में AIMIM नेता मोफ़क्करुल इस्लाम गिरफ़्तार, चुनाव ड्यूटी पर तैनात जजों को बंधक बनाने का ‘मास्टरमाइंड’ घोषित
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने ऑल…
बेरहम पति; तलाकशुदा पत्नी को पहले टक्कर मारी फिर बाइक से बांधकर घसीटा, बुरी तरह घायल
बहराइच जिले में एक व्यक्ति को अपनी तलाकशुदा पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए कथित तौर पर उसकी हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया…
लुधियाना में कांग्रेस नेता की कुल्हाड़ी से हत्या: किराएदार ही निकले हमलावर; पंजाब पुलिस ने मुंगेर से किया गिरफ्तार
लुधियाना में कांग्रेस नेता परमेंद्र तिवारी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो आरोपियों को पंजाब पुलिस…
चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ी! भारत की तीसरी परमाणु पनडुब्बी ‘अरिदमन’ और युद्धपोत ‘तारागिरी’ हुआ तैयार
भारतीय समुद्री सीमा की सुरक्षा और सामरिक शक्ति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दो बड़ी…
नासिक के ज्योतिषी अशोक खरात की रंगीन रातों का सामने आया नया चिठ्ठा, अब आत्महत्या के केस ने पकड़ा जोर
खुद को ‘कैप्टन’ और भगवान का दूत बताने वाले नासिक के विवादित ज्योतिषी अशोक खरात की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यौन शोषण के आरोपों में…










