एक फरवरी को भव्य मंदिर में विराजमान श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करेगी योगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग उत्तर प्रदेश के सभी मंत्री और जनप्रतिनिधि आगामी एक फरवरी को श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में माथा टेकेंगे। CM योगी…
राजस्थान के सीएम का रात करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के पास सदर पुलिस स्टेशन का औचक दौरा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर के एक पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से शहर के विभिन्न स्थानों का औचक दौरा कर रहे…
निक्की हेली ने बाइडेन और ट्रम्प को लोकतंत्र के लिए दोहरा खतरा बताया
अमेरिका में राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने कहा है कि “अमेरिका नस्लवादी नहीं है”। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रम्प दोनों “लोकतंत्र के लिए…
चीन भारत के साथ चाय का कारोबार करने के बहाने, दोस्ती का इच्छुक
कोलकाता में चीन के महावाणिज्यदूत झा लियु ने शुक्रवार को कहा कि भारत और चीन के बीच चाय के कारोबार की महती संभावनाएं हैं। लियु ने कहा कि भारतीय चाय…
जयशंकर ने UN में सुधार पर जोर देते हुए बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर जोर देते हुए एक बहुध्रुवीय दुनिया का आह्वान किया। विदेश मंत्री ने रेखांकित किया कि दुनिया ‘‘नए प्रकार…
देश में वैश्विक औसत से 3 गुना ज्यादा महिला पायलट : PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में दुनिया के औसत से तीन गुना अधिक महिला पायलट हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बोइंग सुकन्या कार्यक्रम के शुभारंभ पर कहा,…
धर्म परिवर्तन कर शादी करने वालों के लिए बड़ी खबर, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने धर्म परिवर्तन कर अंतर-धार्मिक विवाह करने वालों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन में कहा गया है कि धर्म बदलने की सहमति को…
मुजफ्फरनगर: गणतंत्र दिवस व राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर जिले को 20 सेक्टरों व नौ जोन में बांटा
मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस व राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के लिए माइक्रो प्लान बनाते हुए जिले को 20 सेक्टरों व नौ जोन में बांटा गया है।…
सिंह राशि को मिलेगी खुशी, जानिए बाकी राशियों का हाल
मेष: आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अपना काम भी निपटा लेंगे। आप कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते…
शामली: UGC NET में 70 प्रतिशत अंक लाकर मौ. दानिश ने लहराया परचम
शामली। जीवन में तमाम मुश्किलें भले ही क्यों न हो, भले ही जिम्मेदारियों का बोझ क्यों न हो पर अगर आपके भीतर लगन है, जुनून है तो अपने लक्ष्य को हासिल करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसी बात को चरितार्थ किया है अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय के शोध छात्र मौहम्मद दानिश ठाकुर ने। मौ. दानिश जनपद शामली के कांधला स्थित मौहल्ला गुजरान के रहने वाले है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित UGC NET परीक्षा में दानिश ठाकुर ने 70% अंक लाकर अपना नाम रोशन किया है। यूजीसी द्वारा संचालित इस राष्ट्र स्तरीय परीक्षा में हर वर्ष देश के हर कोने से लाखों विद्यार्थी आवेदन करते हैं जिसमें से मात्र 6 प्रतिशत छात्रों को ही असिस्टेंट प्रोफेसर व जूनियर रिसर्च फैलोशिप की उपाधि प्रदान की जाती है। यह परीक्षा कठिन होने के साथ साथ आवेदकों की संख्या भी अधिक होने के कारण मेरिट लिस्ट में आना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई छात्र बार बार प्रयत्न करने पर भी सफल नही हो पाते हैं लेकिन मौ. दानिश ने इस मुश्किल परीक्षा को अपने प्रथम प्रयास में ही उत्तीर्ण कर एक मिशाल कायम की है। उन्होंने न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी यूनिवर्सिटी का गौरव भा बढ़ाया है। साथ ही वह अन्य प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। मौ. दानिश की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इसके लिए कोई विधिवत कोचिंग नहीं ली। वह एक ही साथ कई भूमिकाओं का निर्वाह करते हुए भी यह संभव कर पाएं है। अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए, शिक्षण कार्य और शोध कार्य को करते हुए भी उन्होंने अपने प्रयासों को जारी रखा और किसी तरह अपनी तैयारी के लिए समय निकाल कर पढ़ाई की सफल रणनीति बनाई। मौ. दानिश अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविध्यालय से “West Asian and North African studies!” से शोध कर रहे हैं। इस खास सफलता के अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर rakhshanda. F. Fazli ने मौ. दानिश को शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही विभाग के सभी प्रोफेसर एवम अनुसंधानकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मौ. दानिश ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी संपूर्ण गुरुसत्ता के चरणों में समर्पित करते हैं। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा पास करके मौ. दानिश ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता प्राप्त कर ली है। अब स्क्रीनिंग टेस्ट की तैयारियों में जुट गए है। दानिश ठाकुर को 300 में से 212 अंक मिले हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्यता प्राप्त करने पर मौ. दानिश के परिजनों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। मौ. दानिश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनका कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए कड़ी मेहनत करके, सफलता प्राप्त कर परिजनों का सपना पूरा करुंगा। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास करते रहना बहुत जरुरी है, यही सफलता की कुंजी है।









