ऑपरेशन सिंदूर अभी नहीं हुआ बंद, अफवाहों से रहे सचेत : विजय शिवहरे

फिरोजाबाद, 15 मई (हि.स.)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए वृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जैन मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक निकाली गई। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।

यात्रा के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है। हमें सिर झुकाने की जरूरत नहीं होगी। हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है। आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है, उनके हाथों में देश सुरक्षित है।

भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से नानक चंद्र अग्रवाल, महापौर कामिनी राठौर, कन्हैया लाल गुप्ता, आनंद अग्रवाल, डॉ एस पी लहरी, के पी सिंह, शैलेंद्र गुप्ता शालू, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू आदि लोग उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights