मनोज पाल

मुज़फ्फरनगर | मुज़फ्फरनगर में ई-रिक्शा चालकों के लिए एक कड़ा आदेश जारी किया गया है। 2 अक्टूबर 2025 से शहर में उन्हीं ई-रिक्शाओं को चलने की अनुमति दी जाएगी, जिनका पंजीकरण यातायात पुलिस की नई व्यवस्था के तहत हो होगा ।

बिना पंजीकरण के कोई भी ई-रिक्शा यदि सड़कों पर पाया गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।​यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सभी ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को 20 सितंबर 2025 तक अपने वाहनों के कागजात यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के पास जमा करने का अंतिम मौका दिया है। ई-रिक्शाओं का चयन आवेदन के आधार पर किया जाएगा। इस निर्धारित तिथि के बीच अगर कोई ई रिक्शा चालक अपना आवेदन नहीं करता है तो यातायात पुलिस द्वारा स्वतः ही पते के आधार पर रुट निर्धारित कर दिया जाएगा | ​यह नया नियम शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम और ई-रिक्शाओं के अनियंत्रित संचालन को रोकने के लिए बनाया गया है।

पुलिस ने शहर के अंदर ई-रिक्शा के संचालन के लिए पांच विशेष रूट निर्धारित किए हैं, जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। ये रूट रंग के आधार पर पहचाने जाएंगे।​

यातायात पुलिस द्वारा प्रस्तावित रूट निम्न प्रकार रहेंगे :-

रूट नं01-• (शहर क्षेत्र के अन्दर रिंग रोड) रोडवेज बस अडडा-प्रकाश चौक-महावीर चौक-मीनाक्षी चौक-फक्करशाह चौक-शामली अडडा पुलिस चौकी-हनुमान चौक-आबकारी पुलिस चौकी-बकरा मार्केट-नावल्टी चौक-अस्पताल चौक घास मण्डी तिराहा अन्सारी रोड-मालवीय चौक-मदन स्वीटस-रेलवे स्टेशन-वापस रोडवेज बस अडडा (आना-जाना) (पट्टी रंग-लाल)

लिंक रूट-2-: गुरूनानक ढाबा के सामने शहर क्षेत्र की ओर से बुढाना रोड, बुढाना रोड पुलिस चौकी, चरथावल मोड, शनिदेव मन्दिर, शामली/चरथावल बस अड्डा, शामली चौकी के सामने से कृष्णापुरी-प्रेमपुरी-खालापार क्षेत्र के अन्दर से होते हुए मेरठ रोड सुजडू गांव, राणा चौक बहलना गांव के गेट के सामने तक (नगर पालिका क्षेत्र)। (पट्टी रंग-नीला)

लिंक रूट-3-: महावीर चौक, सरकुलर रोड, सुजडू चुंगी पुलिस चौकी राणा चौक बहलना गांव के गेट के सामने तक, जाट कालोनी, परिक्रमा मार्ग, टिकैत चौक, भगीरथ चौक, ए टू जैड कालोनी, अलमासपुर चौराहा-नईमण्डी क्षेत्र, कूकडा चौराहा, बाला जी चौक, जानसठ रोड फ्लाई ओवर के नीचे, भोपा रोड विश्वकर्मा चौक (नगर पालिका क्षेत्र)। (पट्टी रंग-हरा)

लिंक रूट-4- :मदन स्वीटस, गांधी कालोनी, गढी गांव, पचेण्डा गांव फ्लाई ओवर के नीचे तक, सरवट गांव, मल्हूपुरा, साकेत रोड कालोनी के अन्दर, बृहमपुरी कालोनी के अन्दर, अस्पताल चौक वाया मदनी चौक, बागोवाली कट एन०एच० को छोडकर, रूडकी रोड, मिमलाना रोड, न्याजूपुरा, रामलीला टीला, रामपुरी, पाल धर्मशाला, इन्द्रापुरी, सहारनुपर बस अडडा, रामपुर तिराहा तक (नगरपालिका क्षेत्र) (रंग-काला)

लिंक रूट-5-: (ई-रिक्शाओं की संख्या-50)- प्रकाश चौक, अम्बेडकर चौक, कचहरी, झांसी की रानी, टाउन हॉल, बाला जी चौक, सदर बाजार, मालवीय चौक, न्यू आर्य पुरी, शिव चौक, आलू मण्डी, रूडकी रोड नावल्टी चौक तक (नगरपालिका क्षेत्र) (पट्टी रंग-सफेद)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights