मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के अधिकारों पर हमला कर रही है। उन्होंने आरक्षण और संवैधानिक हक छिनने की साजिश का आरोप लगाया।

सोमवार को अलमासपुर स्थित कर्ण पैलेस में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में नेताओं ने कहा कि केवल अखिलेश यादव ही हैं जो पिछड़े और अति पिछड़े समाज की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार लगातार पिछड़ों की राजनीतिक हिस्सेदारी और संवैधानिक अधिकारों पर चोट कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े वर्ग को सम्मान और अधिकार देने में आगे रही है। इसी संदेश को गांव-गांव पीडीए पंचायतों के माध्यम से पहुंचाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उनका आरोप था कि भाजपा वोट चोरी और सांप्रदायिक मुद्दों को सामने रखकर पिछड़ों के असली मुद्दों को दबा रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी पिछड़े समाज को सतर्क और संगठित करने का काम करेगी।गोष्ठी का नेतृत्व बनारसी दास ने किया और संचालन डॉ. नरेंद्र सैनी ने किया। इस मौके पर सुमित पंवार बारी, बिल्लू प्रजापति, पंकज सैनी, सुरेश प्रजापति, पवन पाल, प्रधान महेंद्र सैनी, हरिओम, पूर्व प्रधान सेवाराम, मनोज सैनी, धर्मपाल, श्रवण कश्यप समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights