मुज़फ्फरनगर। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाता है | मगर कई बार ऐसा मामला देखनो को मिलता है कि लोगो का कानून का कोई ख़ौफ़ ही नहीं रहता है | कोई सड़को पर स्टंट करता है तो कोई एक-एक बाइक पर चार-चार लोगों को बिठाकर अपने आप को ऊंचा दिखाने का प्रदर्शन करता है | मगर उन्हें इस बात का आभास नहीं रहता कि कानून सबके लिए बराबर है | 

ताज़ा मामला थाना सिखेड़ा का जहाँ पर युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बेखौफ अंदाज में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा दृश्य थाना परिसर के अंदर का है, जहाँ पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। बावजूद इसके, बाइक सवार युवक ने थाने में परिसर में ही एक बाइक पर चार सवार कर लिए | 

इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब थाने के परिसर में ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा सकती हैं, तो आम सड़कों पर आम जनता से नियम पालन की उम्मीद कैसे की जाए? अब इस वीडियो के बाद देखने वाली बात है कि पुलिस प्रशासन इन युवको पर क्या कार्रवाई करता है? 

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई

 मोटर व्हीकल (संशोधन) अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद अब सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर जुर्माने की राशि बढ़ा दी गई है। धारा 128 के तहत किसी भी दोपहिया वाहन पर चालक समेत दो से अधिक व्यक्ति सवार नहीं हो सकते। उल्लंघन करने पर ₹2,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। धारा 129 के अनुसार बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियम तोड़ने पर ₹1,000 तक का जुर्माना और तीन माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।

” मामला संज्ञान में है, बाइक पर सवार चारों युवकों को ट्रैक किया जा रहा है | निश्चित ही इस मामले में कार्यवाही की जाएगी | किसी भी स्थान पर नियमों की अनदेखी बर्दास्त नहीं की जाएगी |”

राजू कुमार साव, सीओ नई मंडी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights