देश भर में चल रहे ड्रग्स के अवैध धंधे पर Narcotics Control Bureau (NCB) ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। देश भर में डार्क वेब के जरिए खरीदे-बेचे जा रहे मादक पदार्थ की तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के पास से जितना ड्रग्स मिला है, वो अगर बाहर आ जाता, तो पता नहीं कितने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो जाता। कितना खतरनाक होता है यह एलएसडी ड्रग, इसे लेने के बाद आदमी किस दुनिया में चला जाता है, इसके साइड इफेक्ट्स क्या-क्या हैं, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की आम दिनों में सिर्फ एक ग्राम कोकीन या एलएसडी की कीमत 6 से 7 हजार रुपये के बीच तक होती है, और नए साल, क्रिसमस के दिनों में इसकी कीमत 10 से 15 हजार के बीच हो जाती है। इसीलिए इसे अमीरों का नशा कहा जाता है। बड़े-बड़े शहरों में इसकी डिमांड काफी ज्यादा होती है। लेकिन अब इस धंधे को डार्क वेब से चलाया जा रहा है, तो इसकी पहुंच अब गांव तक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights