मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस लाईन कार्यालय पर वीरवार को सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सहारानपुर ने आशा मॉडर्न स्कूल की नन्ही छात्राओं से राखी बंधवाकर भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का संदेश दिया। छात्राओं ने एसएसपी की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसएसपी ने भी छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और शिक्षा को लेकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और छात्राओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। एसएसपी ने कहा कि बेटियों और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भावनात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights