मनीष अग्रवाल

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य में नेहरू मार्केट तिराहे पर करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय कुमार की पत्नी रीटा सिंह और नगर विधायक राजीव गुंबर की पत्नी स्नेह लता गुंबर ने रिबन काटकर किया।मुख्य अतिथि रीटा सिंह ने कहा कि करवा चौथ केवल व्रत और उपवास का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। स्नेह लता गुंबर ने कहा कि यह पर्व महिलाओं के सौभाग्य और दांपत्य प्रेम को दर्शाता है। पार्षद ज्योति अग्रवाल ने दांपत्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम संयोजक श्रुति महेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं के लिए लकी ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहा। रजनी, सुमन भंडारी, अंशिका, सोनिका, अनिता, चारु चावला, ईशा, सलोनी, मानसी, रूबी, प्रिया, श्रुति, कामनी, अंजू गोयल, कीर्ति, सुषमा अरोड़ा, कमलजीत, नीरज और अनुभा विजेता रहीं। अतिथियों ने विजेताओं को निगम की ओर से उपहार दिए तथा मेहंदी लगाने वाली महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया। इस दौरान निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights