मुज़फ्फरनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी के दो मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल ₹13,50,653 की रकम वापस कराई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना की टीम ने यह कार्रवाई की।पहले मामले में एक व्यक्ति के खाते से ₹6,58,653 ठग लिए गए थे। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया और पूरी राशि वापस कराई।दूसरे मामले में ठगों ने एक अन्य व्यक्ति से ₹6,92,000 की ठगी की थी, जिसे पुलिस ने तत्परता से ट्रेस कर वापस दिलाया।
पुलिस की इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से दोनों पीड़ितों ने राहत की सांस ली, वहीं साइबर अपराधियों को बड़ा झटका लगा।मुज़फ्फरनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, सीवीवी या पिन नंबर किसी के साथ साझा न करें। यदि कोई ठगी होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर सेल मुज़फ्फरनगर (9454401617) पर संपर्क करें।
