मुजफ्फरनगर।जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस ने जिलेभर में व्यापक पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Sanjay Kumar Verma के निर्देशन में पुलिस बल ने अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों में सक्रियता के साथ बाजारों, मुख्य चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल भ्रमण किया।गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा से जुड़े सुझावों का आदान-प्रदान किया। वहीं, अनावश्यक रूप से खड़े अथवा घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।अभियान के तहत जनपद के प्रमुख मार्गों, हाइवे तथा अंतरजनपदीय व अंतर्राज्यीय सीमाओं पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights