मुज़फ्फरनगर।महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का वातावरण मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत जनपद मुज़फ्फरनगर में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया गया। टीमों ने पंफलेट के माध्यम से महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। इनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 तथा एंबुलेंस सेवा-108 शामिल हैं।इसके साथ ही महिलाओं को जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी भी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना एवं महिला शक्ति केंद्र योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक सहायता प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights