बुढ़ाना। क्षेत्र के गांव उकावली स्थित गायत्री गोधाम में राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमेरिका से आए अनल स्वामी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गायत्री गोधाम में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका से आए अनल स्वामी ने बताया कि अमेरिकन हिंदू एसोसिशन के तत्वाधान में भारतीय सनातन संस्कृति संपर्क यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ हवन के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं हिंदू परिवारों को संगठित करने का काम किया जाएगा। गौ रक्षा, गौ सेवा का कार्य राष्ट्र की सर्वोपरि सेवा है। इस समय देश में जहां एक ओर गौ रक्षक वर्ग देव संस्कृति की स्थापना में संलग्न है, तो वहीं दूसरी ओर गौ भक्षक वर्ग देश को विखंडित करने में पूरी मानसिक और आर्थिक शक्ति से लगा है। जिन्हे राजनैतिक दलों के साथ ही दुनिया के अनेक देशों से सहयोग हो रहा है।

वहीं गो रक्षा के लिए अल्प मात्र ही सहयोग हो रहा है। गायत्री गोधाम के प्रमुख स्वामी रविंद्र प्रताप ने बाबा anaal स्वामी द्वारा सनातन धर्म एकता हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश उकावली, डॉ रमेश तिवारी, हिमाद्रि, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights