मुजफ्फरनगर।थाना बुढ़ाना पुलिस ने कॉलेज से उपकरण चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, नकदी और चोरी में प्रयुक्त मालवाहक टैम्पो बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बिराल से डेस्कटॉप, प्रिंटर समेत अन्य सामान चोरी किए जाने की सूचना पर थाना बुढ़ाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर बुढाना–खतौली मार्ग पर बसी गेट के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक मौके से भाग निकला और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रहीश पुत्र सद्दीक निवासी मोहल्ला शाहवाड़ा, कस्बा बुढ़ाना के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, 4500 रुपये नकद तथा एक मालवाहक टैम्पो बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त की गई थी।यह कार्रवाई थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहित तेवतिया, गुलाब तिवारी, मयंक सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार तथा कांस्टेबल परमजीत सिंह और राजेश कुमार की टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights