मुज़फ्फरनगर। गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर जनपद में 27 दिसंबर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के शासनादेश के क्रम में घोषित किया गया है। शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए गुरु गोविंद सिंह जयंती को अवकाश के रूप में सम्मिलित किया गया है।


आदेश के तहत 27 दिसंबर को जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित विभागों में अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights