मुज़फ्फरनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने सोमवार को थाना छपार का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद एसएसपी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी ने सबसे पहले मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, दर्ज विवरण और की गई कार्रवाई की जानकारी ली तथा संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात थाना कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, संतरी पहरा, कंप्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस, पेयजल व्यवस्था, मंदिर परिसर एवं अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, नए सिरे से टॉप-10 अपराधियों को चिन्हित करने तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों में धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध खनन, शराब व मादक पदार्थ तस्करी, पशु तस्करी, वन एवं भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया।एसएसपी ने थाना मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर संतोष जताया, साथ ही प्रतिदिन पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन किया तथा उनसे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी सुने।

थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए गांव स्तर पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय से पुलिस को देने और आमजन से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।अंत में एसएसपी ने थाना छपार के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर, थानाध्यक्ष छपार मोहित कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights