मुजफ्फरनगर। तहसील सदर परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।समाधान दिवस में विद्युत, सिंचाई, राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व, श्रम विभाग, पेंशन, सड़क सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।मंडलायुक्त ने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण किया और कुछ शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर फीडबैक भी लिया।

उन्होंने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर त्वरित निस्तारण कराया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव न हो, उनकी स्थिति से शिकायतकर्ता को स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए।उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए। आईजीआरएस पर शिकायत अपलोड करने से पहले पूरे प्रकरण को ध्यान से पढ़ने और सही तथ्यों के साथ निस्तारण दर्ज करने के निर्देश दिए गए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक पेंडेंसी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

समाधान दिवस में शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से संपर्क करें, संतुष्टि का फीडबैक लें और मौके की फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर, उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधेश्याम, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights