मुजफ्फरनगर।जनपद में AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) पार्टी के एक नेता को प्रदान की गई पुलिस सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को विरोध सामने आया। संयुक्त हिन्दू मोर्चा एवं शिवसेना के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उसे हटाने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि AIMIM नेता अरशद राणा की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द के लिए अनुकूल नहीं हैं। नेताओं का कहना था कि हाल के दिनों में जब पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला रहा था, तब इस अभियान के विरोध में दिया गया ज्ञापन पुलिस के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला कदम था।

संयुक्त हिन्दू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी एवं शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा ने कहा कि सुरक्षा जैसी सुविधा केवल उन्हीं व्यक्तियों को मिलनी चाहिए, जिनकी भूमिका समाज में शांति बनाए रखने वाली हो। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर उचित निर्णय लेने की मांग की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर बागेश अग्रवाल, राजेश कश्यप, वीरेंद्र त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी, शैंकी शर्मा, बसंत कश्यप, आशीष शर्मा, अंकित बालियान, विवेक शर्मा, वंश सैनी, सन्नी वर्मा व सचिन जोगी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights