मुजफ्फरनगर। अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट की ओर से सुरेन्द्र नगर बीबीपुर में समाजसेवी विशाल मित्तल के 37वें जन्मदिन के अवसर पर नेत्र जांच शिविर और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी विशाल मित्तल द्वारा जन्मदिन पर समाज सेवा की यह पहल सराहनीय है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग के सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया।कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि राकेश वालिया मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति समेत अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की नेत्र जांच की। जिन मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए, उन्हें अस्पताल भेजकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। मरीजों के लिए बस सुविधा, दवाई, चश्मे और आने–जाने की सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रखी गईं।शिविर में समाजसेवी अमित सिंघल, शादाब कुरैशी, सुनील मोगा, हिमांशु वालिया, दिगम्बर जैन, यश सैनी, कर्मवीर बालियान, तथा डॉक्टरों की टीम में डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. फरदीन, डॉ. शालिनी, डॉ. सितू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट की टीम का विशेष योगदान रहा।
