motorcyclist-dies-in-road-accident

हमीरपुर, 20 जून । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे-34 पर बीएसएनएल टॉवर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा निवासी जगदीश (37) पुत्र बलबीर अपने भतीजे राहुल (22) पुत्र जगराम के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होकर सुमेरपुर की ओर से वापस कबरई लौट रहे थे। इसी दौरान बीएसएनएल टॉवर के पास किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राहुल की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था और इस दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights