मिर्जापुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अवैध खनन परिवहन की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं उपजिलाधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के कुशल नेतृत्व में व प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर सूबे सिंह मय थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.06.2026 को चेकिंग के दौरान अवैध खनन परिवहन करते 07 डम्फर (1. UP 11 DT 3336, 2.UP 11DT 5768, 3.UP 11AT 2367, 4.UP 11DT 0664, 5.UP 11DT 7616, 6.HR 37E 0068 व 7.UK 17CA2172) को सीज किया गया । सीज किये गये वाहनो के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मा0 न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित की गयी ।

*खनन डम्फर पकडने वाली पुलिस टीम–*

1.प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
2.उ0नि0 रामकुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
3.हे0का0 धर्मेन्द्र थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।
4.का0 अमित कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights