मेयर किरण जैसल के नेतृत्व में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार, 1 मार्च (हि.स.)। मेयर किरण जैसल एवं वार्ड पार्षद ममता नेगी के नेतृत्व में मध्य हरिद्वार के गोविंदपुरी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कालोनी और गंगा घाट पर चलाए गए सफाई अभियान में 50 सफाई कर्मचारी, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय शर्मा शामिल हुए। क्षेत्र के लोगों ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। मेयर किरण जैसल ने कहा कि सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाया जाएगा। सोमवार को खन्ना नगर में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष सफाई अभियान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी, जिससे वार्डों की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने, कूड़ा करकट, वेस्ट सामग्री सड़कों पर ना फेंकने और धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सफाई अभियान को सफल बनाने की अपील की। वार्ड पार्षद ममता नेगी ने कहा कि सफाई दैनिक जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। वार्ड की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ, पथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरूस्त किया जाएगा।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights