गस्त के दौरान मिला मादा हथिनी का शव, नर हाथी से संघर्ष मे हुई मौत

हरिद्वार, 1 मार्च (हि.स.)। राजाजी टाइगर रिजर्व में मादा हथिनी की मौत हो गयी है। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के हजारा क्षेत्र मे यह घटना सामने आई है। साथियों का घर कहे जाने वाले राजा जी पार्क में नियमित गश्त के दौरान डिप्टी रेंजर मेघपाल सिंह व उनकी टीम को मादा हथिनी मृत अवस्था मे मिली। सूचना पर रेंज अधिकारी बीडी तिवारी व उच्च अफसर मौक़े पर पंहुचे। डॉक्टरो की टीम ने शनिवार को हथिनी का पोस्टमार्टम किया। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसो ने इस घटना को बेहद ही दुःखद बताया, उन्होंने कहा कि मृत हथिनी 17 वर्ष की थी तथा वह गर्भवती भी थी। नर हाथी से हुए संघर्ष व इंटरनल ब्लीडिंग के चलते उसकी मौत हुई है।

सटेयूपी के अमानगढ़ मे करंट से नर गजराज की मौत

उधर उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के वन प्रभाग पतरामपुर रेंज से सटे उत्तर प्रदेश के अमानगढ़ में करंट लगने से एक हाथी की मृत्यु हो गई। क्षेत्र के वन संरक्षक रमेश चंद्र ने मौक़े पर पंहुच घटनास्थल का जायजा लिया। लगभग 35 वर्षीय यह गजराज जंगल से सटे खेतो मे आ गया था। उसी दौरान हाथी ने बिजली के खम्बे को गिराया। खम्बा गिरते ही उसके तारों की चपेट में आकर करंट लगने से मौक़े पर ही हाथी की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights