थाना इंचौली क्षेत्र के गांव नंगला शेखू में ट्रैक्टर को लेकर हुए विवाद में जाट और सैनी बिरादरी के लोग आमने सामने आ गए। दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले।

बताया जाता है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग भी की। जिसमें दोनों पक्षों के 15 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान उग्र लोगों ने गांव में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

देर रात गांव पहुंची पुलिस ने मामले का संभाला। मामले में पुलिस 14 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये है मामला

नंगला शेखू गांव में अंशु मलिक परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे वह कार से गांव आ रहे थे। गांव में रास्ते पर सैनी पक्ष के प्रदीप, अरविंद और रविंद्र ट्रैक्टर पर गाने सुन रहे थे।

इसी दौरान अंशु ने ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सैनी पक्ष के मुताबिक, तीनों लोग ट्रैक्टर से उतरकर दुकान से कुछ सामान ले रहे थे। इसी बीच, अंशु ने हॉर्न बजा दिया। इसके चलते विवाद बढ़ा। कुछ देर बाद ही अंशु पक्ष के लोग आ गए और दोनों पक्ष भिड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights