mayawati-lko-bsp-office-meet-

लखनऊ, 31 अगस्त । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में बैठक शुरू कर दी है। इस दौरान वे पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों और कार्यों की समीक्षा कर रही हैं। इस बड़ी बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, 75 जिलों के जिलाध्यक्ष एवं को-आर्डिनेटर शामिल हैं।

मायावती ने पिछली बैठक में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की थी। इसमें उन्होंने साफ कहा था कि हमारी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड राज्य के अलावा अगले साल पंजाब में होने वाली आम विधानसभा चुनाव में किसी दल से गठबंधन न करके अकेले दम पर बसपा चुनाव मैदान में उतरेगी। साथ ही इन चुनावों में पार्टी के प्रति ईमानदार एवं कर्मठ उम्मीदवारों को चयन के लिए भी निर्देश दिए थे। आज (सोमवार) को हो रही बैठक में इस विषय पर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक अभी जारी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights