जोनी शर्मा 

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेपल्स एकेडमी, खतौली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय प्रांगण तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव खोखर जी द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान की गूंज के साथ सभी ने तिरंगे को सलामी दी।समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया, वहीं वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गाथाओं को नाटक एवं भाषण के माध्यम से जीवंत कर दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव खोखर जी ने अपने सम्बोधन में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझाते हुए कहा, “आज का दिन हमारे उन महान अमर शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश का भविष्य हमारे युवाओं के हाथों में है, इसलिए हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की उन्नति और अखंडता में अपना योगदान देना चाहिए।”इसके बाद स्कूल प्रबंधक श्री विपिन सिंघल एवं श्रीमती सोनम सिंघल ने भी सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights