मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क चुकी है। बीती रात मुख्यमंत्री बिरेन सिंह के निजी आवास पर कुछ उपद्रियों के समूह ने धावा बोल दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसके बाद उपद्रवियों पर काबू पा लिया गया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 500-600 थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद उग्र भीड़ को खदेड़ा और आवास से कुछ दूर पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights