मनीष अग्रवाल

सहारानपुर। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि वीरवार को एक वादी हाजी अल बख्श पुत्र तनवीर निवासी आजाद कॉलोनी द्वारा लिखित तहरीर देकर अज्ञात बाईक सवार अभियुक्त द्वारा वादी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के सम्बध में थाना मण्डी पर मामला दर्ज कराया गया था । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में थाना मण्डी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व गश्त के दौरान उपरोक्त मुकदमें में प्रकाश में आये दो अभियुक्तगण मौ0 अब्दुल्ला पुत्र हाजी रहीश अहमद निवासी निसार रोड रायावाला व अरहम उर्फ टुर्रा पुत्र नूर इस्लाम निवासी लुहानी सराय को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बजाज पल्सर को धारा एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह थाना मण्डी जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 गजेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
3. है0का0 विपिन कुमार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
4. है0का0 कपिल कुमार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
5. का0 अनिल कुमार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर
6. का0 रवि कुमार थाना कोतवाली मण्डी सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights