man-electrocuted-while-cleanin

नोएडा, 30 अगस्त । थाना सेक्टर- 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 में रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को उनके घर में फ्रिज से करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि जेड- 112 सेक्टर 12 निवासी राजेश सैनी रविवार को अपने घर पर फ्रिज की सफाई कर रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर फ्रिज उनके ऊपर गिर गया। इस दाैरान फ्रीज मे ंउतरे करंट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक और उनके भाई एक ही मकान में रहते हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights