महाकुंभ से आया पवित्र गंगाजल महादेवा में हुआ वितरित

बाराबंकी 6 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर फायर विभाग महाकुंभ से पवित्र त्रिवेणी से गंगाजल लेकर लोधेश्वर महादेवा पहुंचा है। पवित्र गंगाजल

काे पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों काे वितरित किया गया। गंगाजल काे लेने के लिए लोगों की लाइन लग गईा। हर हर महादेव व गंगा मैया के जयघोष से पूरा महादेवा परिसर गूंज उठा।

फायर विभाग की नई सजी हुई गाड़ी से गुरुवार दोपहर पवित्र गंगाजल लोधेश्वर महादेवा लाया गया। यहां फायर विभाग कर्मियाें ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पंडित अनिल पुजारी ने गाड़ी की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद लोगों में महाकुंभ का गंगाजल वितरित किया गया। गंगाजल लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई। ग्राम प्रधान राजन तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, व्यापारी पुष्पेंद्र अवस्थी ने गंगाजल वितरण में फायर विभाग का सहयोग किया।

अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि महाकुंभ से 4500 लीटर पवित्र गंगाजल लोधेश्वर महादेव धाम लाया गया था। जो दोपहर 1:00 बजे से शाम तक स्थानीय ग्रामीणों व महादेवा आए श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।इस दाैरान फायर विभाग से लीडिंग फायरमैन लाल चंद्र, चालक रामसनेही, सरोज अनुज की होमगार्ड राजेश शुक्ला व अशोक सोनी का सहयोग किया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights