महाकुम्भ: गोवर्धन पुरी पीठ के शंकराचार्य के शिविर में पहुंचे असम के भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया

महाकुम्भ नगर,15 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में गोवर्धन पुरी पीठ के शंकराचार्य शिविर में शनिवार को असम राज्य के बीजेपी अध्यक्ष व लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया और राष्ट्रीय मंत्री भाजपा एवं सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, विधायक परमानन्द राजवंशी पहुंचे। जहां आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन किया और शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया।

असम के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया, राष्ट्रीय भारतीय जनता पार्टी असम राज्य के अध्यक्ष, लोकसभा सांसद माननीय दिलीप सैकिया, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, विधायक परमानंद राजवंशी शनिवार को प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्र सेक्टर 18 में हर्षवर्धन मार्ग पर स्थित गोवर्धन पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के शिविर में पहुंचे। उपरोक्त सभी राजनेताओं ने आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका पूजन कर वर्तमान शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights