सरकारी तेल कंपन‍ियों ने अगस्त की पहली तारीख को बड़ी खूशखबरी दी है। देश की राजधानी नई दिल्‍ली सहित कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती की है। इस बदलाव के कारण देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई है। ये कीमतें 1 अगस्त 2023 यानी आज से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने अपनी वेबसाइट पर नए रेट अपडेट कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights