मई माह का पहला दिन आज खुशियां लेकर आया। गैस सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी कटौती की। तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक LPG गैस सिलेंडरों की कीमतों में 171.50 रुपए की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1856.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1960.50 रुपए, मुंबई में 1808.50 रुपए और चेन्नई में 2021.50 रुपए नया रेट है। नए रेट तेल कम्पनियों ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कई महीनों से गैस सिलेंडर के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। मार्च 2023 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपए प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। उपभोक्ता हैरान रह गए थे। नई कीमतें सोमवार 1 मई से प्रभावी हैं।

हर माह की 1 तारीख को सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां गैस का दाम रीवाइज करती हैं। एक अप्रैल 2023 को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। तब गैस सिलेंडर करीब 92 रुपए सस्ता हुआ था, जबकि मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम 350 रुपए बढ़ा दिए गए थे।

इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलेंडर में 25 रुपए प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे। एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपए प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights