मोगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिखने वाले असामाजिक तत्वों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर शहर के पब्लिक प्लेस में ‘खालिस्तानी जिंदाबाद’ का नारा लिखकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहा था।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह गिरोह मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर शहर के पब्लिक प्लेस में ‘खालिस्तानी जिंदाबाद’ का नारा लिखकर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहा था।

गुरपतवंत सिंह प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा है। यह संगठन पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि दोषियों का पता लगाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। पुलिस शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights