केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर को बधाई दी।

मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीतने के साथ निशानेबाजी में ओलंपिक पदक के भारत के 12 साल के इंतजार को खत्म कर दिया। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।

विजयन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ भारत के लिए गौरव का क्षण, जब निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक-2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता, वह निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। उनकी उपलब्धि कई लोगों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights