कलयुगी मां ने अपने अबोध बच्चे को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

जौनपुर,16जून (हि.स.)।मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोधनागांव में सोमवार को एक कलयुगी मां ने प्रेमी से मिल कर अपने चार वर्ष के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बच्चे की हत्या के बाद शव लेकर जगदीशपुर बराँवा मायके पहुंच गई और रोना धोना करते हुए त्रिया चरित्र फैलाने लगी।किसी ने इसकी सूचना बच्चे के वालिद पूर्व शौहर को दे दी। उसकी सूचना पर मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मां और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बराँवा निवासी रेशमा पुत्री अहमद अली की शादी वाजिद अली पुत्र अजीज निवासी चितईपुर प्रतापगढ़ के साथ वर्ष 2021 में हुई थी। दोनों से इलियास नामक एक औलाद पैदा हुई। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई।वाजिद अली ने दूसरी शादी कर ली और रेशमा भी जगदीशपुर निवासी अतीक पुत्र सल्लू के साथ रहने लगी। लेकिन बच्चे को लेकर अतीक हमेशा से रेशमा से खफा रहता था। इन दिनों रेशमा और अतीक किराए का घर लेकर बच्चे के साथ गोधना में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों ने मिल कर इलियास (4) की हत्या कर लोगों को गुमराह करने के लिए जगदीशपुर चले गए और रोना धोना चालू कर दिए। इसकी जानकारी पूर्व शौहर वाजिद को लगी तो उसने बेटे की हत्या किए जाने की सूचना 112 समेत मीरगंज पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद कुमार अंचल क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा मौके पर पहुंच दोनों को हिरासत में लेते हुए शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मीरगंज अंतर्गत एक चार वर्षीय बच्चे की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची बच्चे के शव को देखा गया तो उसके गले पर चोट के निशान थे। इसी क्रम में जानकारी मिली कि बच्चे की मां उसे कहीं दूसरे जगह लेकर जाने की फिराक मे थी। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे की हत्या किया है। घटना के कारणों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक बच्चे का पहला पिता जो मुंबई में रहता है बच्चे को अपने पास रखना चाहता था जबकि मां बच्चे को अपने पास रखना चाहती थी। जबकि मृतक बच्चे का हाेने वाला सौतेला बाप उसे रास्ते से हटाना चाहता था। पुलिस ने मृतक के मां और उसके हाेने वाले सौतेले पिता अतीक को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे पहले मां को गिरफ्तार किया गया, मां की निशान देही पर उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights